8 Mar 2026, Sun
Breaking

परिवर्तन यात्रा: कांग्रेस पर जमकर बरसे अग्रवाल, सीएम बघेल को बताया कालनेमी, बीजेपी ने सरकार बनाने का किया दावा

प्रमोद मिश्रा, 20 सितंबर 2023

भाजपा पूरे प्रदेश में परिवर्तन लाकर रहेगी, इस माफिया कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ एटीएम बन कर रहा गया है, शराब में रेत में डीएमएफ सीमेंट में सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कालनेमि बताते हुए आरोप लगाया है कि अगर दम है तो जिन्होंने सनातन का विरोध किया, हिंदू का विरोध किया उनके खिलाफ क्यों नहीं बोलते। अगर भूपेश बघेल में दम है तो सोनिया और राहुल गांधी को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने क्यों नहीं ले जाते, भूपेश कालनेमी के रूप में हनुमान रूपी जनता को वोट के लिए भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता हनुमान के रूप में कालनेमि और ताड़का का वध करेगी। वहीं उन्होंने राम के नाम पर राजनीति करने वाले दल पर आरोप लगाया है की राम सबके हैं पूरे हिंदुस्तान के और पूरे विश्व के हैं राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। कांग्रेस मर्यादा को मानती नहीं है। वहीं उन्होंने भाजपा के हिंदू कार्ड खेलने के आरोप पर कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां हिंदू बहुसंख्यक है हिंदू कार्ड तो कांग्रेस खेल रही है जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी जनेऊ पहन लेते हैं प्रियंका मंदिर जाने लगती हैं।


मरवाही में अयोजित परिवर्तन यात्रा में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं नरेंद्र सिंह तोमर को शामिल होना था परंतु उनका दौरा रद्द हुआ, बाद में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंच संभालते हुए कांग्रेस की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश ने जो भी वादे किए वह छलावा था, धोखा था केंद्र सरकार की सभी योजनाएं प्रदेश में आकर रुक जा रही है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन...सदन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और दयालदास बघेल देंगे सवालों का जवाब...त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया स्थगित...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed