8 Mar 2026, Sun

भाजपाइयों ने भूपेश सरकार को जमकर कोसा

धमतरी/धनेश्वर बंटी सिन्हा|भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड के नेतृत्व में सोमवार को नया बाजार चौक मगरलोड में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है ! सबसे पहले एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थिति अतिथियों का स्वागत पश्चात् उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ठाकुर शशिपवार ने राज्य के भूपेश बघेल सरकार को झूठी गूंगी बहरी सरकार निरूपित करते हुए कहा कि झूठ बोलकर, गंगा जल की कसम खाकर हमारी माता बहनों के साथ शराब बंदी का झूठा वादा किया। नगर पंचायत मगरलोड के निवासियों को भूमि का अधिकार ना आवास देकर ठगने का काम कर रही है ऐसे सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेंकना है। सिहावा विधानसभा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने कहा कि भूपेश सरकार केवल झूठ फरेब की सरकार है इसके पास कोई बजट ही नहीं है केवल केंद्र सरकार के पैसे का बंदर बांट कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। सभा को मंडल अध्यक्ष विजय यदु , जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, सांसद प्रतिनिधि भवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू , किसान मोर्चा अध्यक्ष हिंरजय साहू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू ने भी संबोधित किया। सभा के बाद रैली के शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत मगरलोड भैसमुन्डी में नायब तहसीलदार जितेन्द्र डहरे को राज्यपाल के नाम से नगर के निम्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया।


जिसमें मुख्य मांग वार्ड क्रमांक 09,10,13,14,15 के निवासियों को भूमि अधिकार एवम प्रधानमंत्री आवास, नगर में हो रहे लगातार बढ़ते अतिक्रमण, नगर में सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी, नगर क्षेत्र अंतर्गत रोका – छेका अभियान पूरी तरह फेल होना, वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेसी पार्षद द्वारा शासकीय राशि से निजी जमीन पर सी. सी. रोड निर्माण की जांच एवम कार्यवाही, नगरीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कचरा एवम् गंदगी से बीमारी का पैर पसारना, वार्ड क्रमांक 09 में मुक्तिधाम की अत्यंत जर्जर स्थिति । आज के इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, उपाध्यक्ष अरविंदर मुन्डी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन, महामंत्री यवन साहू, मंडल उपाध्यक्ष टीकम साहू, जिला मंत्री डाक्टर विथिका विश्वास, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता यादव, नंदनी सिन्हा,सिहावा विधानसभा प्रभारी नंदनी नेताम , महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य राधा साहू, पार्षद झमित सिन्हा, नरेश अग्रवाल सरपंच गैंदा बाई, तिलोत्तमा साहू, मनोरमा साहू, शांति देवांगन , हितेश्वरी साहू, कामिन निषाद,भागा सिन्हा,सुकमत यादव,दुगदी साहू, कंचन साहू,हेम बाई,सतन पटेल,सुशील जैन,युवा मोर्चा महामंत्री टिकेश्वर साहू, घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, मिडिया प्रभारी गुलशन साहू,बुथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, निर्मल साहू, हेमलाल सिन्हा,खिलेश साहू,जीवराखन साहू,भगत मार्कण्डेय, चित्रसेन प्रजापति,मिलन नेताम,डीहू साहू,खम्मन साहू, मंशा साहू,महेश साहू, नारायण पटेल,जैतू साहू, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम: वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आज होगा पेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– सुशासन से समृद्धि को मिलेगा बल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed