11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग : अमित शाह आज आएंगे रायपुर, पार्टी के बड़ी नेताओं के साथ बैठक कर बनाएंगे रणनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 सितंबर 2023

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे आज सुबह 11:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेवा के विमान से रवाना होंगे। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक यानी पांच घंटे देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मैराथन बैठक करते नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के गिने-चुने नेता ही इस बैठक में सम्मिलित रहेंगे। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी चयन की लिस्ट को अमित शाह अंतिम मुहर लगाएंगे। जिसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा भी हो जाएगी। शाम 7 बजे गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के कुछ नेताओं के साथ में रात्रि का भोजन भी करेंगे। इसके बाद वह वायु सेवा के विशेष विमान से नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

 

 

Share
पढ़ें   आज रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: एक महीने के अंदर तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

 

 

 

 

 

You Missed