9 Mar 2026, Mon
Breaking

गरियाबंद : ओडीएफ प्लस गांव फुलकर्रा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रमोद मिश्रा
गरियाबंद, 2 अक्टूबर 2023
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत आज विकासखंड गरियाबंद के ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत फुलकर्रा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत रीता यादव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों और आमनागरिकों ने स्वच्छता श्रमदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सभी ने हाथ में झाड़ू लेकर पंचायत भवन के आसपास क्षेत्रों में कचरे सहित गंदगी की साफ सफाई की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती यादव ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उन्होंने स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वच्छ भारत की कल्पना की थीं। सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और श्रमदान कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में प्लास्टिक का उपयोग न करे  जिससे प्लास्टिक कचरा उत्पन्न नही होगा। साथ ही कचरा को इधर उधर न फैलाकर व्यवस्थित जगह में ही कचरा का प्रबंधन किया जाए। उन्होंने आमजनों से स्वच्छता को अपनाने के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास को साफ सुथरा रखने अपील की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने आसपास क्षेत्र को स्वच्छ रखने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
      स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान पंचायत परिसर के पास पौधरोपण कर पर्यावरण में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें सरपंच, उप सरपंच, सचिव एवं स्वछाग्रही शामिल है। स्वच्छता कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधियों ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए ई रिक्शा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ी गांव के घर घर में जाकर कचरा संकलन करेगी तत्पश्चात उसका व्यवस्थित निपटान किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य फिरतुराम कंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण साहू एवं अन्य जनपद प्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण : शिक्षा दूत, ज्ञान दीप और शिक्षा श्री से सम्मानित होंगे शिक्षक, शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को दिया जाएगा सम्मान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed