26 Apr 2025, Sat 12:08:17 AM
Breaking

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू करने की रखी मांग, कहा-हवाई सेवा के संचालन में क्षतिपूर्ति के लिए देंगे राशि

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03अक्टूबर 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से नियमित हवाई सेवाएं राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य बड़े शहरों के लिए उपलब्ध हो ताकि नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा एवं क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हाल ही में कहा कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू की जाए और इसके संचालन में होने वाली क्षतिपूर्ति देने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि बस्तर देश की राजधानी से सीधे हवाई मार्ग से जुड़े तो इस क्षेत्र के विकास में और तेजी आएगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि बस्तर विकास की मुख्यधारा से जुड़े और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यह देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों की हौसला अफजाई के लिए भेजी मिठाई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवानों से की भेंट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed