2 Apr 2025, Wed 1:37:21 AM
Breaking

सिक्किम में हुआ बड़ा हादसा, सेना के 23 जवान लापता, बादल फटने के बाद हुई घटना

प्रमोद मिश्रा, 4 अक्टूबर 2023

सिक्किम में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है। इस वजह से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। उन्हें तलाशने का अभियान चलाया जा रहा है। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बादल फटने के बाद तीस्ता नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है।

दरअसल, ये वाक्या उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर हुआ। यहां अचानक बादल फट गया जिससे तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया। नदी के पास कई सैन्य प्रतिष्ठान है। इनके डूबने की भी खबर है।

 

पहले बाढ़ फिर बांध से छोड़ा पानीबाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगथम के पास बारदांग में खड़े सेना के कई वाहन डूब गए। सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया।

Share
पढ़ें   69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : बेस्ट एक्टर समेत 11 अवॉर्ड्स से भरी तेलुगू सिनेमा की झोली, अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed