8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ में 5 दिन के प्रवास पर रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक कार्यों और शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर करेंगे मंथन

रायपुर, 26 दिसंबर 2024| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। पूजनीय सरसंघचालक जी का यह संगठनात्मक प्रवास है। इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं व वरीय अधिकारियों के साथ संगठन के दृढीकरण पर चर्चा करेंगे। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025-26 में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके निमित्त देश के अलग-अलग प्रांतों में पूजनीय सरसंघचालक जी का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक

सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे। पूजनीय सरसंघचालक जी की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। वह पंच परिवर्तन स्व का बोध, सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल विकास व नागरिक कर्तव्य पर चर्चा करेंगे। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। पूजनीय सरसंघचालक का प्रवास छत्तीसगढ़ में संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Share
पढ़ें   साल भर हो जाने के बाद भी नहीं बदली यहां की हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर की तस्वीर , आखिर कौन है जिम्मेदार ? अधिकारी या कर्मचारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed