11 Mar 2026, Wed
Breaking

रायपुर: जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, पत्थर से वार कर युवती को किया लहूलुहान, कपड़े भी फाड़े, जांच में जुटी पुलिस

प्रमोद मिश्रा, 7 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। रायपुर के गोल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। पत्थर से वार करने पर एक युवती की चेहरा पूरी तरह से लहूलुहान हो गई है। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

यह मामला गोल बाजार थाने क्षेत्र का है, जहां आपसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्ष पड़ोसी के साथ-साथ रिश्तेदार भी हैं। गोलबाजार स्थित रहमानिया चौक में महिला शहनाज खान और शेख सलीम पड़ोसी हैं। शहनाज के पिता, सलीम के मामा लगते हैं। दोनों परिवारों के बीच पिछले दो सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।


दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट
बीते दिनों शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास शेख सलीम समेत कुछ लोग शहनाज के घर के सामने खड़े थे। इस दौरान खान ने घर के सामने खड़े होने की वजह पूछी। इस बीच खड़े लोगों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घर के नीचे खड़े युवकों ने शहनाज के चहरे पर पत्थर से वार कर दिया। इससे शहनाज की चेहरा लहूलुहान हो गई। इस दौरान आपस में झड़प होने पर युवती के कपड़े भी फट गए।

मारपीट का वीडियो वायरल
दोनों पक्षों के मारपीट का वीडियो सामने आया है। गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंचकर झगड़ा शांत कराने लगी। इसके बावजूद झगड़ा शांत नहीं हुआ। वे लगातार खड़ी गाड़ियां और सामानों की तोड़फोड़ करते रहे। इसके बाद गोलबाजार थाना पहुंचकर शेख सलीम ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि मारपीट की शुरुआत शहनाज के भाई आरिफ खान ने की।

मामले में जांच जारी
मामले में गोलबाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने कहा कि झगड़े की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस भेज गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस मामले में जांच जारी है।

Share
पढ़ें   साईबर सुरक्षा और जल संरक्षण के उपायों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने दी जागरूकता पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए साझे प्रयासों की जरूरत पर दिया बल, जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि थे मौजूद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed