केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 को नामांकन रैली में होंगे शामिल, लालबाग में करेंगे आमसभा को संबोधित

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 18 अक्टूबर 2023

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे लालबाग मैदान में चुनावी आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में 19 अक्टूबर को वे जगदलपुर प्रत्याशी किरण देव, बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप व चित्रकोट प्रत्याशी विनायक गोयल के साथ उनकी नामांकन रैली में शामिल होंगे। रैली भाजपा कार्यालय से माई दंतेश्वरी मंदिर जाएगी, जिसके बाद मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद भाजपा प्रत्याशी कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं लालबाग मैदान में आयोजित होने वाली आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

Share
पढ़ें   बड़ी खबर : देसी कट्टा के माध्यम से गंभीर घटना अंजाम को देने की फिराक में घूम रहा था यह व्यक्ति.. पुलिस को जानकारी मिलते ही तत्काल इस आरोपी को किया गिरफ्तार