8 Mar 2026, Sun

पूर्व सीएम रमन सिंह ने की दूसरे चरण के मतदान की तारीख बदलने की मांग, कहा- छट पूजा के चलते बड़ी संख्या मे मतदाता नहीं बन पाएंगे मतदान प्रक्रिया का हिस्सा

प्रमोद मिश्रा, 18 अक्टूबर 2023

रायपुर | छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व सीएम रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान की तारीखों में बदलाव की मांग की है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं।

Share
पढ़ें   CG में महुआ शराब बनाने वाले आदिवासियों से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही : CM भूपेश बघेल ने दिए आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश, शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही के सख्त निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed