10 Mar 2026, Tue
Breaking

लिटिल चेम्प ने दिखाया गायकी और सिंथेसाइजर में अपने कला, दर्शको ने की सराहना,रमन नगर में नवरात्रि पर माँ की आराधना

*जांजगीर चांपा विजय दुबे*
जांजगीर चाम्पा जिला के रमन नगर वार्ड 18 में नव रात्रि का पर्व धूम धाम के साथ मनाया जा रहा हैं,शक्ति की आराधना के महा पर्व कें पहले दिन घट स्थापना कर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई, और प्रतिदिन सुबह और शाम 8 बजे माता की मंगल आरती की जा रही है और आरती के बाद माता के सेवा गीत का आयोजन किया जाता हैं, इस सेवा गीत में बिलासपुर से आए नन्हे कलाकार तनिष्क वर्मा ने सिंथेसाइजर बजाते हुए भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी,8 साल के नन्हे कलाकार की प्रस्तुति देख कर दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गए और तनिष्क की आवाज़ में दर्शक झूम उठे।



जांजगीर के रमन नगर में 9 साल से नवरात्री के अवसर पर माँ दुर्गा की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही हैं, इस साल भी वार्ड वासियो द्वारा माता का दरवार सजाया गया हैं और रोजाना सुबह शाम आरती कर मंगल कामना की जाती हैं, माता के पूजन के बाद स्थानीय कलाकारो के द्वारा माता के जस गीत का आयोजन किया जाता हैं,

8 साल के तनिष्क ने सिंथेसाइजर बजाते हुए की राम कथा सुनाया और भक्ति गीतों प्रस्तुति दी,

बिलासपुर के रहने वाले तनिष्क वर्मा को आयोजन समिति द्वारा आमंत्रित किया गया, और अपनी टीम से साथ माता के सेवा गीत गाने नन्हा कलाकार तनिष्क माता के दरवार में पंहुचा और दोनों हाथ से आर्गन बजाते हुए श्री राम कथा गायन के रूप में सुनाया, हम कथा सुनते राम सकल गुण गान की, ये रामायण हैं पुण्य कथा श्री राम की, भारत का बच्चा बच्चा जै जै श्री राम बोलेगा, और राधिका गोरी से मैया करा दे मेरो व्याह के साथ कई भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी,तनिष्क वर्मा की गायकी और वादन शैली देखने और सुनने के बाद दर्शकों ने खूब सराहना की और 10 बजे रात तक गानो में झूमते रहे,

तनिष्क ने 5 साल की उम्र से शुरू की गायकी,

8 साल के नन्हे कलाकार तनिष्क वर्मा से बचपन से ही संगीत के प्रति रुझान रहा, बिलासपुर का तनिष्क क्लास 3 में पढ़ाई करता हैं, और पांच साल की उम्र से गायकी और सिंथेसाइजर बजाने के प्रति लगाव रहा और कोरोना काल में जांजगीर में मामा सिंथेसाइजर प्लेयर अमित अम्बस्ट के पास सिंथेसाइजर सीखना शुरू किया और लिडिंग के साथ कार्डिंग की कला सीखा कर सिंथेसाइजर गिफ्ट किया, जिसके बाद तनिष्क ने बिलासपुर में अपने संगीत गुरु आशीष किशोरिया से सिथेसाइजर बजाने की शिक्षा ली और गुरु गणेश मेहता से गायकी की शिक्षा ले रहा हैं,

पंजाबी और दूरदर्शन में भी कार्यक्रम की दे चुके हैं प्रस्तुति,छत्तीसगढ़ रत्न से डिप्टी cm ने किया हैं सम्मानित,

तनिष्क के पिता संजय वर्मा शिक्षक हैं और माता विनीता वर्मा गृहणी हैं,अपने बेटा के इस कला को देखने और संगीत के प्रति लगाव को देख कर उसे आगे बढ़ाने शुरू किया और अब तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में तनिष्क की प्रस्तुति दे चुके हैं, बिलासपुर के मुकेश नाइट्स में प्रथम पुरुष्कार से नवाज़ा जा चुका हैं और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित भी किया हैं, तनिष्क ने पंजाबी और दूरदर्शन में भी अपनी प्रस्तुति दी हैं,

Share
पढ़ें   साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025 : सिंह और कन्या को करियर में तरक्की, वृश्चिक-धनु को मिलेगा धन लाभ, तुला-मकर को रहना होगा सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का हाल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed