10 Mar 2026, Tue
Breaking

अब एयरपोर्ट, विधानसभा और पोस्ट ऑफिस से भी मिलेगी ट्रेन टिकट, रायपुर बिलासपुर और नागपुर के 319 स्थानों पर खोले गए PRS काउंटर

प्रमोद मिश्रा, 23 अक्टूबर 2023

रायपुर| रेलवे ने एक बार यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। दरअसल, रायपुर, बिलासपुर और नागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 319 स्टेशनों में यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की गई है।

इसके तहत अब पोस्ट ऑफिस, विधानसभा और एयरपोर्ट से भी ट्रेन टिकट मिल सकेगी। रेलवे के मुताबिक 202 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस), 59 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) सह यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 76 यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 14 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाइटीएसके), आठ जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस), 94 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) और 88 आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा दी गई है।

रायपुर शहर में एयरपोर्ट, विधानसभा और रविशंकर यूनिवर्सिटी में यात्री आरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि बिलासपुर शहर में तहसील कार्यालय, हाई कोर्ट भवन के साथ ही मुंगेली, बलौदा, अमरकंटक पोस्ट ऑफिस, कोरबा पोस्ट आफिस, अंबिकापुर पोस्ट ऑफिस, जशपुर नगर पोस्ट ऑफिस, सूरजपुर, बैकुंठपुर, बेमेतरा पोस्ट ऑफिस, बलौदाबाजार, कांकेर, कवर्धा, एयरपोर्ट नागपुर, खैरागढ़, छिंदवाड़ा, गढ़चिरौली, मोतीबाग, सकरधारा पोस्ट आफिस, भंडारा पोस्ट ऑफिस, डिंडोरी पोस्ट ऑफिस, शंकरनगर पोस्ट ऑफिस आदि स्थानों में यह सुविधा शुरू की गई है।

इसके साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षित ई-टिकट के बाद मोबाइल एप से जनरल टिकट भी खरीदा जा सकता है।

इस सुविधा से काउंटरों में लंबी लाइन में लगने से मिली मुक्ति
इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आकर टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की बाध्यता खत्म हो गई है। यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने यूटीएस मोबाइल एप की सुविधा भी दी गई है।

घर बैठे ही अनारक्षित व एमएसटी जारी कर सकेंगे
यात्री अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ तत्काल अनारक्षित टिकट बुकिंग, सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं। यही नहीं, मोबाइल एप के माध्यम से प्लेटफार्म टिकट भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

Share
पढ़ें   भिलाई में ट्रेडिंग के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी : जल्द पैसा दोगुना करने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से ठगे करोड़ों, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed