12 Mar 2026, Thu
Breaking

किसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल धान की खरीदी, 17.5 लाख आवास से प्रदेश और खुशहाल होगा – कांग्रेस

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/25 अक्टूबर 2023। इस राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के किसान, युवा, आम आदमी की और बेहतरी तथा पिछले पांच सालों में किये गये कामों को आगे बढ़ाना कांग्रेस का लक्ष्य है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग को सुविधा पहुंचाने योजनाओं का विस्तारीकरण किया जायेगा तथा लोगों की उन्नति के लिये योजनायें बनाई जायेगी तथा नई योजनाओं का विस्तारीकरण भी होगा।
 कांग्रेस हर किसान का एक बार फिर से कर्जा माफ करेगी।
 प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी।
 17.5 लाख आवासहीनों के लिये कांग्रेस की सरकार मकान बनायेगी।
 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार देने के लिये बनाये गये छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा।
 जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित वर्ग को उनका हक दिया जायेगा तथा उनके लिये विशेष योजनायें बनाई जायेगी।
 आबादी के अनुपात में बनाये गये छत्तीसगढ़ आरक्षण संशोधन विधेयक के 76 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया जायेगा।
 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक आबादी को लाभ पहुंचायेंगे।
 बिजली बिल हॉफ योजना से अभी तक 44 लाख परिवारों का लगभग 4000 करोड़ का बिजली बिल माफ हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनने पर यह योजना और आगे बढ़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लिये काम किया है। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 44,300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभा को प्रदान की गई। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश-विदेश तक पहुँचाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, दलहन-तिलहन, फलदार वृक्ष, सब्जी लगाने वाले आदिवासी किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इन कामों से राज्य की तस्वीर बदली है तथा कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के पांच सालों के कामों ही हमारा चुनावी मुद्दा है। भाजपा चुनाव में जनता के मुद्दों पर बात करने से घबरा रही है। वह सांप्रदायिकता और तनाव फैलाकर चुनाव लड़ना चाह रही। कांग्रेस की सरकार के कामों ने भाजपा को मुद्दाविहीन बना दिया है।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री ने दी कोरोना को मात : टी एस सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अपने विधानसभा के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed