17 Jun 2025, Tue 12:27:26 PM
Breaking

अंतागढ़ विधायक अनूप नाग 6 वर्षों के लिए निष्कासित, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आदेश

प्रमोद मिश्रा, 27 अक्टूबर 2023

अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनूप नाग के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अनूप नाग को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जा रहा है। गौरतलब है कि अनूप नाग को कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं बनाया जिसकी वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की और नामांकन फार्म भी खरीद लिया। अनूप नाग के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक करवाई मानते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

Share
पढ़ें   CG में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: सुकमा और बीजापुर के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने डाला हथियार, 16 महिलाएं भी शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed