8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से बचाया- प्रियंका गांधी

प्रमोद मिश्रा, 08 नवंबर 2023

बालोद|कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बालोद और कुरुद में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जनता से पैसे छीन रही है और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रही है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता को मोदी सरकार की कुनीतियों से बचाया है। कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता बेहद खुश है। कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुनिया में छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत से वापसी कर रही है।

विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब और मध्यम वर्ग की सरकार चलाई है और जनता का हाथ मजबूत किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जबरदस्त अंतर से जीतने जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 क्विंटल एकड़ धान खरीदी की जाएगी। धान पर एमएसपी 3,200 रु प्रति क्विंटल मिलेगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त मिलेगी। सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड होंगे। तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6,000 रू दिया जाएगा। तेंदूपत्ता पर 4,000 रु सालाना बोनस मिलेगा। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रू दिए जाएंगे। 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। प्रति सिलेंडर रिफिल पर 500 रु की सब्सिडी दी जाएगी। 17.50 लाख गरीब परिवारों को आवास मिलेगा। लघु वन उपज पर एमएसपी 10 रु. अतिरिक्त दी जाएगी। 10 लाख रु तक मुफ्त इलाज मिलेगा। सड़क हादसों, आकस्मिक घटनाओं में मुफ्त इलाज होगा। तिवरा फसल की एमएसपी की खरीद होगी। 700 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे। महिला स्व-सहायता समूहों, सक्षम योजनाओं के कर्ज माफ होंगे। जाति जनगणना कराई जाएगी। युवाओं को उद्योग हेतु 50 प्रतिशत सब्सिडी पर सीधा ऋण मिलेगा। अंतिम संस्कार में आवश्यक सामग्री (लकड़ी-कंडा) सरकार देगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ का नाम सुनते ही पहले हिंसा, गरीबी और नक्सलियों का ही ख्याल आता था। लेकिन कांग्रेस की सरकार में आज छत्तीसगढ़ में लगातार विकास हो रहा है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार ने जनता को उसके अधिकार दिए। जनता का पैसा जनता की जेब में डाला। पिछले पांच सालों में पौने दो लाख करोड़ रूपये जनता के खातों में डाले गए हैं। लाखों लोग गरीबी से बाहर आए हैं। सरकार ने दस हजार गौठान बनाकर रोजगार दिए। कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण जीवन को मजबूत किया है। पूरे देश में धान का सबसे ज्यादा दाम छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। कांग्रेस सरकार ने 67 वन उपज के लिए एमएसपी दिया। किसानों का कर्ज माफ़ किया। लाखों एकड़ वन भूमि पट्टों के माध्यम से दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढाया। दाई दीदी क्लीनिक खोले। कांग्रेस सरकार ने जनता को केंद्र सरकार की कुनीतियों से बचाया है। जनता को महंगाई से बचाया है। भाजपा शासित राज्यों में लोग पलायन करके गए हैं और वापस नहीं लौटना चाहते। छत्तीसगढ़ में लोग वापस लौटना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन अपने लिए हवाई जहाज खरीदने और संसद के सौंदर्यीकरण के लिए पैसे हैं। उद्योगपतियों के कर्ज माफ़ करने के लिए पैसे हैं। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार द्वारा देश की सरकारी कंपनियां कौडि़यों के दाम बड़े-बड़े उद्योपतियों को बेची जा रही हैं। देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर दुकानों और छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। मोदी सरकार ने रोजगार के सभी साधन खत्म कर दिए। अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। पीएम कहते हैं मैं ओबीसी से हूं लेकिन हम जातीय जनगणना की बात करते हैं तो भाजपा नेता बौखला जाते हैं।

इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   CG को मिला नया टूरिज्म हॉटस्पॉट : सियादेवी जलाशय बना इको-टूरिज्म हब, एडवेंचर और राफ्टिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed