11 Mar 2026, Wed
Breaking

प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा: दीपक बैज

प्रमोद मिश्रा, 08 नवंबर 2023

रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बस्तर की 12 सीटें एक बार फिर से कांग्रेस जीत रही है। इस बार रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार की पिछले पांच साल के कामों के आधार पर मतदान किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदो को निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है।

यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया। इसके विपरीत लोग भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं है इसीलिये प्रथम चरण में जनता ने भाजपा को नकारा है। दूसरे चरण के मतदाता भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाले है। अबकी बार फिर से दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Share
पढ़ें   CG मौसम अलर्ट: रायपुर में सुबह से रिमझिम, अंबिकापुर में 8 घंटे बिजली ठप, बलरामपुर में भारी बारिश, 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, बस्तर में अगले 5 दिन झमाझम के संकेत, देखें अपने इलाके का अपडेट...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed