11 Mar 2026, Wed

बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, अरुण साव ने कहा अपराधियों पर चलेगा बुलडोजर

प्रमोद मिश्रा, 10 नवंबर 2023

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायपुर दक्षिण भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। यह हमला अग्रवाल पर राजधानी के बैजनाथ पारा क्षेत्र में हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बृजमोहन अग्रवाल पर हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। साव ने कहा कि लगातार हम कहते रहे हैं कि कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। चाहे वह बिरनपुर की घटना हो या फिर वह मलकीत सिंह की हत्या का मामला हो। प्रदेश में अपराधी बेखौप होकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिहादियों ने वरिष्ठ नेता और विधायक, क्षेत्र के दिग्गज नेता, हर किसी के सुख दुःख में खड़े होने वाले बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया है यह घटना बर्दाश्त के बाहर है।

अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनने वाली है ऐसे अपराधियों के ऊपर कानून का बुलडोजर जरूर चलेगा। इस घटना कि जितनी निंदा की जाए कम है। इसप्रकार से बीच चुनाव में प्रचार के दौरान राजधानी में वरिष्ठ नेता के ऊपर हमला राज्य के कानून व्यवस्था को दर्शाती है।

साव ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने वाली है। ऐसे अपराधी, जिहादी लोग जो छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाली इस कांग्रेस सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने को तैयार है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हमला करने वाले अपराधियों पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल चुनाव अभियान के लिए बैजनाथ पारा क्षेत्र में जनसम्पर्क पर निकले थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हालाँकि उन्हें किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना में FIR दर्ज करने पहुंचे है।

Share
पढ़ें   रायपुर में तालाब से मिली अज्ञात युवक की लाश: पुरानी बस्ती के कंकाली तालाब में हड़कंप, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.