8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़: दूसरे चरण का चुनावी शोर थमा, 70 सीटों पर 1 ट्रांसजेंडर समेत 958 प्रत्याशी मैदान में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 नवंबर 2023|छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण के मतदान के 48 घंटे पहले आज शाम चुनावी शोर थम गया। अब प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें 827 पुरुष प्रत्याशी, 130 महिला प्रत्याशी और एक तृतीय लिंग प्रत्याशी शामिल हैं।
द्वितीय चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता और 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी ही पदस्थ रहेंगी।
दूसरे चरण चुनाव के लिए 17 नवंबर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। केवल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिंद्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

Share
पढ़ें   मुख़्यमंत्री के हाथो राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए 502 प्रतिभावान खिलाड़ी : "ओलंपिक खेलों में CG के पदक विजेता खिलाड़ियों कोे मिलेगी एक से तीन करोड़ रूपए की राशि" CM साय ने की घोषणा, कहा - प्रदेश में तेजी से बढ़ रही खेल सुविधाएं

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed