13 Mar 2026, Fri
Breaking

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भुरे ने की मतदान की अपील

प्रमोद मिश्रा, 16 नवंबर 2023

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के सभी मतदाताओं से विधानसभा निर्वाचन में अपना-अपना वोट अनिवार्यतः डालने की अपील की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों में वोट डाले जायेंगे।

डॉ. भुरे ने मतदान के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में जरूर से मताधिकार का उपयोग करें। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना हर एक मतदाता का कर्तव्य है। डॉ. भुरे ने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Share
पढ़ें   नक्सलगढ़ में डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में तिरंगा रैली : सुकमा के चिंगावरम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा, बलिदानी जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.