7 Mar 2026, Sat

कुशासन, भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए लोकतंत्र के हवन में बढ़ चढ़ कर दें आहुति-साव

प्रमोद मिश्रा



रायपुर,17 नवम्बर 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राज्य की जनता से अपील की है कि कुशासनऔर भ्रष्टाचार से मुक्ति तथा सुशासन की पुनर्स्थापना के लिए लोकतंत्र के हवन में बढ़ चढ़ कर आहुति दें। ऐसी सरकार चुनें जो जनता के साथ विश्वासघात नहीं करे, भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था का संचालन करे। जनता की बेहतरी और छत्तीसगढ़ के विकास के काम करे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और पंद्रह साल तक संवारा है। जनता ने भाजपा को परखा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जनता को भ्रमित करके सरकार तो बना ली, लेकिन राज्य के विकास की धारा को रोककर भ्रष्टाचार के इतने सारे नरवा बहा दिए कि जनता ठगी सी महसूस कर रही है। भाजपा राज में देश दुनिया में मॉडल स्टेट के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की पहचान कांग्रेस ने बदल डाली। 5 साल में इतने घोटालों को अंजाम दे दिया कि छत्तीसगढ़ शर्मसार हो रहा है। न राज्य की बहिन बेटियां सुरक्षित हैं न बुजुर्ग माताएं सुरक्षित हैं। युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया। पीएससी तक में घोटाला किया। केंद्र से पैसा मिलने के बावजूद किसानों को कर्ज में डुबो दिया। गरीबों की छत छीन ली। पांच साल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अवैध वसूली, माफिया राज के अलावा कुछ नहीं मिला। छत्तीसगढ़ धर्मांतरण और तुष्टिकरण का दंश झेलते हुए तंग आ गया है। अब छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्ति चाहती है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने मोदी जी की गारंटी हर वर्ग को दी है। भाजपा सरकार बनते ही 25 दिसंबर को किसानों को 2 साल का बकाया बोनस मिल जाएगा। गरीबों के 18 लाख मकान के निर्माण के लिए तत्काल राशि जारी कर देंगे। महतारी वंदन योजना का पैसा हर महिला को मिलना शुरू होगा। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में महिलाओं को धोखा दिया है। 5 सौ रुपये देने का वादा तक नहीं निभाया। कांग्रेस अब महतारी वंदन का विरोध कर रही है। राज्य की मातृ शक्ति कांग्रेस की असलियत से वाकिफ हैं। युवा अपने साथ हुए घोटाले का दंड देने उतावले हैं। भाजपा की सरकार बनते ही घोटालेबाजों को उनकी सही जगह पहुंचा देंगे। आज सारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने तैयार है। ऐसे में जनता से हमारी विनम्र अपील है कि कांग्रेस को उसकी करनी का पूरा दंड देने के लिए अधिकाधिक मतदान करें। छत्तीसगढ़ के भविष्य का फैसला आपके अपने हक में करें।

Share
पढ़ें   गणतंत्र दिवस 2025: सरगुजा में तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिलों में मंत्री और सांसद संभालेंगे कमान, जानिए कौन कहां फराएंगे तिरंगा झंडा…

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed