8 Mar 2026, Sun
Breaking

आईपीएल 2024: सभी टीम के कप्तानों का हुआ ऐलान, इन 10 दिग्गजों को सौंपी गई टीम की जिम्मेदारी

खेल डेस्क। रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को लेकर कई अफवाह उड़ी थी उन्हें मुंबई अपनी टीम से रिलीज कर रही है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है और आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते नजर आएंगे। बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है।

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करते नजर आएंगे। क्योंकि, 26 नवंबर को सीएसके ने धोनी को रिटेन किया है और आईपीएल 2024 में धोनी सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 5 बार चैंपियन बन चुकी है।

फाफ डु प्लेसिस (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर)


जबकि आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस ही करते नजर आएंगे। आरसीबी ने डु प्लेसिस को आईपीएल 2024 के लिए रिटेन किया है और एक बार फिर कप्तानी का जिम्मा फाफ डु प्लेसिस ही करते नजर आएंगे।

शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)


आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते गुजरात टाइटंस को एक नया कप्तान मिल सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)


आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ही करते नजर आएंगे। क्योंकि, आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को बतौर कप्तान रिटेन किया है।

एडेन मार्करम (सनराइजर्स हैदराबाद)


आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम करते नजर आएंगे। आईपीएल 2023 में भी एडेन मार्करम ने ही टीम की कप्तानी की थी। जबकि
जबकि आईपीएल 2024 के लिए एडेन मार्करम को हैदराबाद ने रिटेन किया है और दोबारा अपना कप्तान चुना है।

श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाईट राइडर्स)


आईपीएल 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के चलते खेल नहीं पाए थे और उनकी जगह टीम की कप्तानी नितीश राणा ने की थी। लेकिन आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर अब कोलकाता की कप्तानी कर सकते हैं।

पढ़ें   क्रिकेट प्रतियोगिता : क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, बोले : इस तरह से खेलों का आयोजन प्रशंसनीय है

शिखर धवन (पंजाब किंग्स)

आईपीएल 2023 में शिखर धवन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। जबकि आईपीएल 2024 में भी भी शिखर धवन ही पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। क्योंकि, पंजाब किंग्स ने धवन को आईपीएल 2024 के लिए अपनी टीम में रिटेन किया है।

केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स)


आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की थी। जबकि इस साल भी लखनऊ ने केएल राहुल को अपनी टीम में रिटेन किया है। जिसके चलते अब केएल राहुल आईपीएल 2024 में भी लखनऊ टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)


आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी डेविड वार्नर ने की थी। लेकिन इस साल दिल्ली कैपिटल्स टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आएंगे और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करते हुए दिखेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed