11 Mar 2026, Wed
Breaking

क्रिकेट प्रतियोगिता : क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, बोले : इस तरह से खेलों का आयोजन प्रशंसनीय है

 

गिरीश शर्मा

खैरागढ़

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजार अतरिया में क्रिकेट प्रतियोगिता में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे शामिल हुए इस दौरान सांसद संतोष पांडे ने कहा कि अतरिया में इतने वृहद स्तर पर क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन न केवल प्रशंसनीय है बल्कि इससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा के फैलाव का भी पता चलता है सांसद पांडे ने कहा कि यह सतत जारी रहना चाहिए क्योंकि इस आयोजन के माध्यम से ही प्रतिभावान युवा बाहर निकलते हैं वही कार्यक्रम में उपस्थित खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कहा कि अतरिया में खेल के प्रति युवाओं में एक अलग तरह का रुझान हमेशा से रहा है वहीं उपस्थित युवाओं के लोकप्रिय नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना का परिचय देते हुए खेलना चाहिए खेल में हार व जीत महत्वपूर्ण नहीं रहता खेल को पूरी निष्ठा के साथ खेला जाना आवश्यक है सच्चा खिलाड़ी वही है जो खेल को पूरे आत्मविश्वास के साथ खेले कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष नूनकरण साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ,स्वरूप वर्मा, हेमंत उपाध्याय ,सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता व खेल प्रेमी शामिल हुए।

Share
पढ़ें   CG कैबिनेट ब्रेकिंग : CM हाउस में कैबिनेट की अहम बैठक आज 11 बजे से, धान खरीदी के साथ कर्मचारियों की छुट्टी पर लग सकती मुहर

 

 

 

 

 

You Missed