17 Jun 2025, Tue 12:47:28 AM
Breaking

बीजापुर के दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था लाखो का इनाम

प्रमोद मिश्रा

राजनांदगांव, 7 दिसंबर 2023|महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा उक्त नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। पीएलजीए सप्ताह मना रहे नक्सलियों के खिलाफ गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में पीएलजीए सप्ताह के दौरान हिंसक वारदात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान चल रहा है। गश्त के बीच गढ़चिरौली के दरमांचा बेस कैम्प के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महेन्द्र किशतैया के रूप में पुलिस ने शिनाख्ती की। लंबे समय से वह गढ़चिरौली जिले में सक्रिय रहा है। नक्सल संगठन में रहते उसने कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें डकैती, आगजनी तथा अन्य आपराधिक वारदात शामिल है।

Share
पढ़ें   दीपावली पूजन मुहूर्त : कितना समय करें मां लक्ष्मी पूजन ? क्या है शुभ मुहूर्त ? पढ़िए 'दीवाली पूजन' शुभ मुहूर्त के बारे में..

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed