8 Mar 2026, Sun
Breaking

‘मेरा पहला कदम 18 लाख आवास देना होगा’, CM बनाए जाने पर विष्णुदेव साय ने स्पष्ट की अपनी प्राथमिक्ता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 दिसंबर 2023|बीजेपी ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया है। रविवार को विधायक दल की बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। सीएम का एलान होते ही विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा,”आज मुझे सर्वसम्मति से विधानसभा के नेता के रूप में चुना गया है। मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया।”

मोदी की गारंटी’ पूरा करूंगा: विष्णु देव साय
सीएम चुने जाने के बाद उन्होंने आगे कहा,”मैं पूरी ईमानदारी से ‘सबका विश्वास’ के लिए काम करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा,” मैं प्रदेश के सीएम के तौर पर भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। पहला काम लोगों को 18 लाख आवास देना होगा।”

विष्णु देव साय को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सरुता ने कहा,”मुझे बहुत खुशी है कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे। यह पहली बार है कि किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के किसी पार्टी कार्यकर्ता को सीएम के रूप में चुना गया है।”


किसानों को दो साल का बोनस दिया जाएगा: विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने आगे कहा,”कांग्रेस शासन के पांच वर्षों के दौरान समाज का हर वर्ग पीड़ित था। लगभग 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को दो साल का बोनस दिया जाएगा। हम ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए सभी वादे पूरे करेंगे।

मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा का मिला मौका: जसमनी देवी
विष्णु देव से सीएम चुने जाने पर उनकी मां जसमनी देवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बेटे के सीएम चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,”मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।”

कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते विष्णु देव साय
बता दें कि विष्णु देव साय कुनकुरी ने विधानसभा सीट से जीत हासिल की। विष्णु देव साय प्रभावशाली साहू (तेली) समुदाय से आते हैं। इससे पहले बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा ने रायपुर में बैठक में मौजूद थे।

Share
पढ़ें   CM HOUSE में जन्माष्टमी के रंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी, नन्हें बालगोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed