12 Mar 2026, Thu
Breaking

कांग्रेस 18 दिसंबर को क्राउड फंडिंग अभियान ’डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत करेगी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 दिसंबर 2023। कांग्रेस पार्टी चंदा जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस ने इस अभियान का नाम ’डोनेट फॉर देश’ रखा है। 18 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिल्ली से इसकी शुरुआत की जाएगी। इस आशय की जानकारी कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। कांग्रेस ने इस ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं। इनमें एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल donateinc.in और आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइटwww.inc.in शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन होगा, जिसके बाद यह अभियान जमीनी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जो लोग आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। दानदाताओं को दान प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक रैली में कम से कम दस लाख लोग शामिल होंगे।

Share
पढ़ें   SAD NEWS : तालाब में डूबने से पुलिसकर्मियों के तीन बच्चों की गई जान, SP ने मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed