10 May 2025, Sat 9:48:42 AM
Breaking

हाई कमान से हरी झंडी लेकर लौटे सीएम साय, जल्द करेंगे मंत्रिमंडल की घोषणा…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 दिसंबर 2023मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ दिल्ली से लौट आए हैं। बता दें कि कल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गए थे। सीएम विष्णु देव साय नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की लिस्ट लेकर दिल्ली में आलाकमान से बातचीत की। दिल्ली से हरी झंडी लेकर लौटे मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात के बाद पार्टी जल्द पत्ते खोलेगी। इसमें नए और पुराने चेहरे भी शामिल होंगे।

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के गठन की जानकारी के साथ धान खरीद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विष्णुदेव साय मंत्री मंडल में नए पुराने चेहरे शामिल होंगे। बता दें कि दिल्ली से हाई कमान के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की जल्द घोषणा करेंगे

 

Share
पढ़ें   CG में क्राइम न्यूज़ : ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, गर्भपात की दवा खिलाने पर हो गई छात्रा की मौत, कोर्ट ने सुनाई आरोपी शिक्षक को सजा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed