12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज ! : CM विष्णुदेव साय जनसंपर्क के साथ वित्त विभाग का रखेंगे जिम्मा, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं अरुण साव, देखें किन मंत्रियों को मिलेगा कौन सा विभाग?

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों की शपथ के बाद काफी लंबा इंतजार विभागों के बंटवारे को लेकर करना पड़ रहा है । दरअसल, मंत्रियों में विभागों का बंटवारा करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है । ऐसे में विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है । सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनसंपर्क के साथ ऊर्जा और वित्त विभाग अपने पास रखने वाले हैं । वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव को गृह विभाग के साथ सहकारिता विभाग और विधि विधायी विभाग का जिम्मा दिया जा सकता है । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन, पर्यावरण और आवास विभाग दिया जा सकता है ।

अगर बात करें मंत्रियों की तो बृजमोहन अग्रवाल को परिवहन विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है । कोरबा से विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को ग्रामोद्योग के साथ नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है । मंत्री श्याम विहारी जायसवाल को कृषि, पशुपालन के साथ जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है ।

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ पीएचई विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है । मंत्री केदार कश्यप को वन विभाग का प्रभार मिल सकता है । कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी को स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है ।

मंत्री रामविचार नेताम को श्रम, पंचायत, ग्रामीण विकास के साथ वाणिज्य और उद्योग विभाग मिल सकता है ।

पढ़ें   कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी भारत को मिली : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—“भारत के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय”

मंत्री दयालदास बघेल को खाद्य विभाग के साथ एस सी/एस टी, OBC, अल्संख्यक विकास विभाग का जिम्मा मिल सकता है ।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed