10 Apr 2025, Thu 1:36:53 AM
Breaking

ट्रकचालकों की हड़ताल को देखते हुए मुख़्यमंत्री की अधिकारियों के साथ 3.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 2 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रक चालकों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेंगे।

रायपुर में क्या है वर्तमान स्थिति

रायपुर के जीई रोड, भाटागांव स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद के हालात बन गए। लोगों को अपनी पारी का इंतजार करते हुए आधे घंटे का वक्त लग रहा था। तब जाकर कुछ लोगों को पेट्रोल मिल पाया। ये हड़ताल केंद्र सरकार के कानून का विरोध है जिसमें हिट एंड रन मामले में ड्राइवर्स को कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। रायपुर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल में यात्री बसों के पहिए थम गए। हड़ताल के चलते कोई भी चालक बस नहीं चला रहा है। बस स्टैंड में आने वाले यात्री वापस लौट रहे हैं।

 

Share
पढ़ें   खुशहाल होता 'छत्तीसगढ़' : मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित व्यय के लिए 12681 करोड़ 75 लाख 82 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित, CM भूपेश बघेल बोले : "तीन सालों में लोगों के जीवन में आया बड़ा बदलाव, आजीविका के खुले नये द्वार"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed