11 Mar 2026, Wed
Breaking

किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले अवैध धान संग्राहकों पर कार्यवाही करें सुनिश्चित:- कलेक्टर विजय दयाराम के.

प्रमोद मिश्रा
जगदलपुर, 05 जनवरी 2024
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा है कि जिले के किसानों के हितों को कोई बाहरी व्यक्ति प्रभावित नहीं करें इस हेतु जिले में अवैध धान परिवहनकर्ताओं और संग्राहकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को जिले के किसानों का धान, उपार्जन केंद्रों में पहुंचने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय कृषि उपज मंडी जगदलपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध धान परिवहन के कुल 09 प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें 314 क्विंटल धान और 07 वाहन को जप्त किया गया है। जिले में एक जनवरी तक धान  का अवैध परिवहन करते हुए कार्यवाही में 6 लाख 64 हजार 726 रुपए की अनुमानित मूल्य का धान को जब्ती की गई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवैध धान परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध कई प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। जिसके तहत तहसीलदार जगदलपुर द्वारा दिसम्बर माह में उड़ीसा राज्य की सीमा में 340 बोरी और 04 जनवरी 2024 को 683 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। इसके अलावा बकावंड तहसील कार्यालय के द्वारा भी अवैध धान परिवहन सम्बन्धी प्रकरण दर्ज किया गया है।
  धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अतः शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाकों में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका धनपुंजी, भेजापदर, कोलावल, नलपावंड, तारापुर, बदलावंड और पोटियावण्ड में स्थापित किया गया है। सीमा जांच नाका में अधिकारियों को सीमावर्ती राज्य से अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन होने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।
  ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है

Share
पढ़ें   महाकाल मित्र मण्डली द्वारा कुशालपुर में भव्य राम कथा का आयोजन 22 को

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed