1 Jun 2025, Sun 12:37:15 PM
Breaking

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई


प्रमोद मिश्रा

 रायपुर, 11 जनवरी 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Share
पढ़ें   जरूरी खबर : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों की पात्रता सूची के सत्यापन का कार्य प्रारंभ, 18 से 25 अप्रैल तक ग्राम पंचायत में कर सकते हैं आवेदन

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed