8 Mar 2026, Sun

हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, नारायणपुर क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास- केदार कश्यप*

*बंधुवा तालाब की दुर्दशा कर जनभावनाओं से कांग्रेस ने किया खिलवाड़- मंत्री केदार कश्यप*

*बंधुवा तालाब सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर बरसे मंत्री केदार कश्यप, बोले- तालाब से नगरवासियों की जनभावना जुड़ी है, जल्द पूरा करे कार्य*

*

प्रमोद मिश्रा
नारायणपुर, 12 जनवरी, 2024-विधायक एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज सुबह सवेरे नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बंधुवा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और नगर पालिका अधिकरियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य की गति बढ़ाएं और जल्द पूरा करें। मंत्री ने कहा की बंधुवा तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम कांग्रेस ने केवल 5 साल भ्रष्टाचार किया है। इस तालाब से शहरवासियों की जनभावना जुड़ी हुई है। वर्षों से तालाब का विकास कार्य रुका हुआ है। तालाब की दयनीय स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने न तो ठीक से यहां सफाई कार्य की गई और न ही सौंदर्यींकरण के काम हुए। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि 5 साल से सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि तालाब की दुर्दशा और उसकी हकीकत शहरवासियों के सामने है। कांग्रेसियों ने तालाब में खूब भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया है। तालाब की सफाई और सौन्दरीकरण को लेकर कांग्रेसी नेता चिंतित होते, जनता के प्रति जवाबदेह होते तो यह प्रोजेक्ट अधर में नही लटका होता। पिछले पांच साल से सौन्दरीकरण को लेकर मियाद पर मियाद बढ़ाई जा रही है।



*हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, करेंगे क्षेत्र में भरपूर विकास*

वनमंत्री और स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ को स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया है। छत्तीसगढ़ का निर्माण होने से यहां कांग्रेस सरकार बनेगी यह जानते हुए भी बड़े मन से अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। उनके सपनों को हम अपना लक्ष्य मानकर छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य कर रहे हैं।
नारायणपुर जिस गति से आगे बढ़ रहा था उसकी रफ्तार बीतें 5 वर्षों में कम हुआ। जिसे अब गति देने का काम भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कर रही है। निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में नारायणपुर का विकास तेजी से होगा। हमारा जो डेवलपमेंट का जो विजन है वह पूरा होगा।

–///–

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहकारिता निरीक्षकों की हुई पदस्थापना

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed