7 Mar 2026, Sat

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को शामिल होंगे पतंग उत्सव, छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और तातापानी संक्रांति परब कार्यक्रम में




प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 14जनवरी 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’- 2024 में शामिल होंगे। 
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को पूर्वान्ह   11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले की नगर पंचायत पथरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.40 बजे से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगर पंचायत पथरिया से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित तातापानी संक्रांति परब-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तातापानी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3.40 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिचा पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   केंद्रीय मंत्री अमित शाह की राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा में आमसभा : सभा स्थल का विजय शर्मा ने किया निरीक्षण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.