25 Apr 2025, Fri 9:31:20 AM
Breaking

उप मुख्यमंत्री अरूण साव प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर . 15जनवरी 2024
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 15 जनवरी को महासमुंद में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 15 जनवरी को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर राज्य विश्राम गृह से महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:10 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखम्हरिया पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे पौने 12 बजे महासमुंद जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर एक बजे महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर दो बजे नवा रायपुर स्थित राज्य विश्राम गृह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
4678/कमलेश

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग :  व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं के तारीखों का किया ऐलान; 14 प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित, देखें किन परीक्षाओं के लिए क्या है तिथि

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed