8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में जमीन फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक : NGDRS तकनीक जमीन रजिस्ट्री का नया सिस्टम लागू, धमतरी और महासमुंद में सफल प्रयोग

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 जनवरी 2024|छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री करने के लिए अब नया सिस्टम लागू हो होने जा रहा है। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि आधार और पैन लिंक होने के चलते फर्जीवाड़ा कर जमीनों की बार बार होने वाली रजिस्ट्री भी बंद हो जाएगी। अब तक आईटी सॉल्युशन कंपनी की ओर से डेवलप सॉफ्टवेयर के जरिए जमीनों का पंजीयन होता था, जो ज्यादा पेचीदा और समय लेने वाला था। लेकिन सरकार ने उसकी जगह केंद्र सरकार की ओर से डेवलप NGDRS सिस्टम लागू कर दिया है।

NGDRS सॉफ्टवेयर को डेवलप केंद्र सरकार ने किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जरूरतों के अनुसार उसे मॉडिफाइड एनआईसी ने किया है। यह पूरी तरह से कस्टमर फ्रेंडली सॉफ्टवेयर है। रजिस्ट्री कराने से पहले सारी जानकारी घर से भर सकते हैं। इसके लिए पहले लॉगईन आईडी पासवर्ड बनाना होता है, फिर सिटीजन सेक्शन के जरिए जमीन की डिडेल्स भरना होता है। एरिया लोकेशन के हिसाब से उस पर लगने वाले सभी तरह के टैक्स की गणना कर सॉफ्टवेयर खुद बता देता है। ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्री ऑफिस में क्यूआर कोड लगाया गया है। स्कैन करने पर खुद से फॉर्म भरने की सारी प्रक्रिया वीडियो के जरिए बता दी जाती है। रजसिट्रेशन के दौरान बी वन खसरा का नंबर डालते ही पता चल जाएगा। जमीन का असल मालिक कौन है, किसी विवाद के चलते इसे ब्लॉक तो नहीं किया गया है।

Share
पढ़ें   रायपुर में ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा: पौराणिक प्रसंगों व आधुनिक घटनाओं पर आधारित झांकियां बनीं आकर्षण, राफेल विमान की झलक देखने उमड़ा जनसैलाब, CM विष्णु देव साय ने की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed