8 Mar 2026, Sun
Breaking

आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस पर व्याख्यान एवं विप्र विधायक सम्मान


प्रमोद मिश्रा

रायपुर,17 जनवरी 2024।वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन रविवार 14 जनवरी को वृन्दावन हाल, रायपुर में किया गया जिसमें आचार्य चाणक्य जी के जीवन एवं सिद्धान्तों पर व्याख्यान, विप्र विधायक सम्मान एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि श्री सुभाष तिवारी व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा माता सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया. आयोजन के मुख्य अतिथि श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक रायपुर उत्तर एवंं श्री अनुज शर्मा, विधायक धरसींवा थे.
अतिथियो का मंच पर स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की वर्ष भर की गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यो से अतिथियों व सभा को अवगत कराया.
प्रांतीय महासचिव अजय अवस्थी ने आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस की पृष्ठभूमि, ब्राह्मण समाज की वर्तमान भूमिका पर अपने विचार रखते हुए सम्पूर्ण विषय से अवगत कराया. कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वान वक्तगण श्री महेशचन्द्र शर्मा जी, वरिष्ठ शिक्षाविद व साहित्यकार एवं श्री शशांक शर्मा जी, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व संचालक हिन्दी ग्रन्थ अकादमी ने अपने विस्तृत व्याख्यान में आचार्य चाणक्य जी के जीवन व नीतियो पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया तथा उनकी नीतियो से समाज किस तरह एकता व सामाजिक समरसता के साथ रह सकता है इस पर विचार दिये.
विप्र सम्मान हेतु सभा को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि उनकी विजय भगवान जगन्नाथ जी की कृपा, विप्र जनों का सहयोग और जनता का आशीर्वाद रहा है. माननीय विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि उनकी विजय एक अभिनेता को जनसेवक के रूप में अपेक्षा से अधिक मिला जनता का प्यार व आशीर्वाद ही है.
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री पुरन्दर मिश्राजी, विधायक श्री अनुज मिश्रा जी, विद्वान वक्ताद्वय श्री महेशचन्द्र शर्मा जी एवं श्री शशांक शर्मा जी को स्मृति चिन्ह, शाल एवं पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर साहस व बुद्धिमता के उल्लेखनीय कार्य हेतु वीर बालक ओम उपाध्याय, शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य हेतु शिक्षक श्री गिरीश शर्मा, गरियाबंद, हनुमान चालिसा पाठ हेतु बालिका शीतल देवांगन एवं रायपुर की पांच महिला भजन मंडली का शाल व सम्मान पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, युवा सचिव सुरभी शर्मा ने जन मानस के धार्मिक जागरण व ज्ञानवर्धन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों से धार्मिक प्रश्न पूछे एवं सही उत्तर देने वाले समस्त दर्शक को अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नमिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा ने किया.
इस अवसर पर विशेष रुप से प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अजय अवस्थी, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, संजय अवस्थी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा सचिव रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, सुरभी शर्मा, प्रांतीय सचिव शैलेश शर्मा धन्नू, सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पाठक, महिला सचिव वीणा मिश्रा, वसुधा तिवारी, विद्या भट्ट, अभिलाषा दुबे, अनामिका चौबे, सुभांगी दुबे, वीणा ठाकुर, सुमन पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, अर्चना वोरा, लक्ष्मी राव पल्लवी होता, अर्चना वोरा आदि सहित पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय, पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय भाजपा पदाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं सरयूपारीण, कान्यकुब्ज, छत्तीसगढ़ी, अखंड ब्राम्हण, विप्र वाहिनी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे.

Share
पढ़ें   नक्सलवाद पर निर्णायक वार: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले– 31 मार्च 2026 तक होगा बस्तर से सफाया, सड़क और भवन निर्माण में स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed