प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 जनवरी 2024

भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने वाले हैं । इस ऐतिहासिक पल को लेकर देश के साथ विदेश में भी खुशी का माहौल है । श्री राम जन्मभूमि पर बनी बनी फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 695 फिल्म की टीम को बधाई दी और कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ वासियों ने इसका निर्माण किया है । CM विष्णुदेव साय ने सभी से फिल्म देखने की अपील की है ।
सीएम ने X पर ट्वीट किया है कि श्रीराम जन्मभूमि के अतीत और असंख्य रामभक्तों के 500 वर्षों के संघर्ष की कहानी को दर्शाती फ़िल्म ‘सिक्स नाइन फ़ाईब’ (695) का शानदार ट्रेलर अद्भुत है। यह सनातनियों के बलिदान की सच्ची गाथा है। यह फिल्म श्रीराम मंदिर के निर्माण के इतिहास के बारे में सत्यता से अवगत कराती है।
राम जन्मभूमि के अतीत और असंख्य रामभक्तों के 500 वर्षों के संघर्ष की कहानी को दर्शाती फ़िल्म ‘सिक्स नाइन फ़ाईब’ (695) का यह शानदार ट्रेलर अद्भुत है। यह सनातनियों के बलिदान की सच्ची गाथा है। यह फिल्म श्रीराम मंदिर के निर्माण के इतिहास के बारे में सत्यता से अवगत कराती है।
यह हमारे… pic.twitter.com/Cs9Jf27yWM
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) January 18, 2024
यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ के रामभक्तों ने किया है। संघर्ष की इस कहानी को साहस के साथ प्रस्तुत करने के लिए मेरी तरफ से फिल्म की पूरी टीम को हृदयातल से बधाई। आप सभी से आग्रह है कि यह फ़िल्म अवश्य देखें।
#695_जरूर_देखेंगे





