24 Apr 2025, Thu 6:40:17 AM
Breaking

जवान अरविंद एक्का की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 जनवरी, 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक श्री अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।

Share
पढ़ें   4 जून को मतगणना स्थल में अपने निर्धारित समय पर पहुंचे मतगणना: डॉ गौरव सिंह

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed