9 Mar 2026, Mon
Breaking

GST की व्यवस्था सुगम, सरल करने वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारियों/कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण, देखे लिस्ट

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 जनवरी 2024
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी। 21 अधिकारी/कर्मचारी हुए स्थानांतरित।
वाणिज्यिक कर-जी.एस.टी. विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12,  एक राज्य कर अधिकारी एवं एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अधिकारी/कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं।


इनमें से विशेष रुप से ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर थे और जिनके ख़िलाफ़ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
विभागीय मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है, अतः विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेज़ी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किये गए हैं। जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी एवं इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

Share
पढ़ें   अटल जयंती पर सीएम साय का बड़ा तोहफा: 115 नगरों में अटल परिसरों का वर्चुअल उद्घाटन, कसडोल में सुशासन तिहार के 40 आवेदन में 28 का तत्काल निपटारा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed