13 May 2025, Tue 7:52:56 AM
Breaking

अब एनजीडीआरएस प्रणाली से होगी जमीन की रजिस्ट्री




प्रमोद मिश्रा
जगदलपुर, 29 जनवरी 2024
राज्य शासन के निर्देशानुसार उप पंजीयक कार्यालय जगदलपुर में केंद्र सरकार के एनजीडीआरएस प्रणाली यानी नेशनल जेनरिक डाक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन प्रणाली से जमीन रजिस्ट्री की शुरुआत हो गई है। अब तक निजी एजेंसी के सॉफ्टवेयर से रजिस्ट्री हो रही थी। लेकिन उक्त प्रणाली से रजिस्ट्री की व्यवस्था बदल गई है। नए सिस्टम के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में एनजीडीआरएस प्रणाली से रजिस्ट्री करने का निर्णय लिया गया है।
     जिला पंजीयक श्रीमती सत्या कश्यप व उप पंजीयक श्री भुपेनद्र कर्रे द्वारा बताया गया कि उप पंजीयक कार्यालय जगदलपुर में जमीन की खरीदी-बिक्री संबंधित दस्तावेज अब एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर के द्वारा पंजीकृत किए जाएंगे। अब से पंजीयन कार्यालय जगदलपुर में वर्तमान में प्रचलित ई-पंजीयन प्रणाली के तहत दस्तावेजों का पंजीयन नहीं किया जाएगा। एनजीडीआरएस प्रणाली में दस्तावेज के पंजीयन हेतु पक्षकार को वेबसाईट पर जाकर सर्वप्रथम पंजीयन करने के उपरान्त दस्तावेज का विवरण भरकर पंजीयन कार्यालय को ऑनलाईन आवेदन समिट करते हुए अपाॅइंटमेंट प्राप्त करना होगा। तथा आवेदक पक्षकार निर्धारित तिथि को दस्तावेज एवं सभी आवश्यक अभिलेखों सहित पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज का पंजीयन कर सकते हैं।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी ख़बरें : 9 सितंबर को राज्य मनाएगा बलराम जयंती किसान दिवस...CM विष्णुदेव साय के रायगढ़ प्रवास का दूसरा दिन...अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास साक्षरता अभियान की शुरुआत...कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई...एग्रीटेक परियोजनाओं को गति देने किया जाएगा फसल सर्वेक्षण.. पढ़े पूरी खबर...

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed