25 May 2025, Sun 1:58:45 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेल में बन रही है अच्छी संभावना: मुख्यमंत्री साय


प्रमोद मिश्रा
 रायपुर, 10 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से देर शाम भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर आजिंक्य रहाणे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट और बाकी विषयों पर भी औपचारिक चर्चा हुई।


    चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही है। श्री रहाणे ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।
    क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 के तहत मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ का मुकाबला चल रहा है। वे मुंबई रणजी टीम के कैप्टन हैं। उन्होंने बताया की नवा रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम काफी अच्छा हैं। यहां पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय मैच होने का अलग प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का एक अच्छा वातावरण होने से अब यहां पर नए खिलाड़ी भी उभर कर सामने आ रहे हैं। श्री रहाणे ने कहा कि यहां के प्रतिभावान खिलाडियों के सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं। 
      इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री रहाणे को बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। श्री रहाणे ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक मुंबई रणजी टीम का टी-शर्ट और अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय श्री पी. दयानन्द और श्री बसवराजू एस. भी मौजूद थे।

Share
पढ़ें   बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता :एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा - लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान, इलाज के लिए दिये 25 हज़ार रुपये का चेक

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed