8 Mar 2026, Sun

रायपुर रेलवे स्टेशन में चली गोली : RPSF के जवान से एक्सिंडेंटल रूप से चली, ट्रेन से उतरते समय चली गोली, इलाज के दौरान जवान की मौत, देखें VIDEO

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में अफरा – तफरी का माहौल हो गया, जब अचानक RPSF में पदस्थ जवान के बंदूक की गोली की आवाज सुनाई दी । जानकारी के अनुसार आज सुबह समय करीब 05:45 बजे रायपुर रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 में गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दूर्ग सारनाथ एक्सप्रेस के आगमन और समय 5:50 बजे रवाना होते समय कोच S2 से उतरते समय अनुरक्षण दल के सदस्य आरक्षक दिनेश चन्द्र (RPSF) के ए आर एम से एक्सीडेंटल फायर हो गया जिससे उसके स्वयं के सीने पर गोली लग गई । जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

वहीं एक अन्य यात्री भी घायल हो गया जिन्हे तुरंत आटो से रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाया गया है ।

Share
पढ़ें   CG में कोरोना अलर्ट : विदेश से आये 18 लोगों को 7 दिन होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक

 

 

 

 

 

You Missed