12 Mar 2026, Thu
Breaking

आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस पार्टी ने निकाला : अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 11 फरवरी 2024

आचार्य प्रमोद कृष्णम को आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है । दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम पर कांग्रेस पार्टी ने बार-बार पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है ।

आपको बताते चलें कि राम मंदिर के समय से ही आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार कांग्रेस पार्टी पर ही एक के बाद एक वार कर रहे थे । उनका कहना था कि भगवान श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में सभी को शामिल होना चाहिए और जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं ने इसका बहिष्कार किया है वह कतई उचित नहीं ।

Share
पढ़ें   राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ, प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की योजनाओं और हितग्राहियों हेतु नवीन आबंटी पोर्टल की भी होगी शुरुआत

 

 

 

 

 

You Missed