14 Jun 2025, Sat 8:41:37 AM
Breaking

अब इनफ्लुएंसर काजल श्रीवास ने भी हसदेव के लिए उठाई आवाज


0 एप्पी राजा और मन कुरैशी समेत कई कलाकार साझा कर चुके हैं पीड़ा
प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 14 फ़रवरी 2024| इन दिनों हसदेव को बचाने कई इन्फ्लूएंसर और कलाकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में काजल श्रीवास ने भी आवाज उठाई है। इंस्टाग्राम पर उनने एक वीडियो के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आखिर हसदेव की कटाई कब तक चलती रहेगी। जब तक जंगल खत्म न हो जाए तब तक? मैंने आदिवासी भाई बहनों का वीडियो देखा जिसमें वे हसदेव को बचाने की आवाज उठा रहे हैं। वीडियो देखकर मैं बहुत दुखी हुई। हम अपने सुख एसी कूलर में ढूंढ लेते हैं लेकिन उनके लिए तो प्रकृति ही सबकुछ है। पूरा वीडियो इस लिंक पर देखा जा सकता है | काजल श्रीवास ने मीडिया से खास बातचीत में बताया कि जब एक बार राज्य सरकार ने हसदेव की कटाई पर रोक लगा दी थी तो उसे दोबारा शुरू क्यों किया और यह निवास करने वाले जानवरों एवं आदिवासी भाई बहनों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | मैं विष्णुदेव साय सरकार एवं केंद्र सरकार से यही अपील करना चाहती हूं कि इस हसदेव की कटाई को जल्द से जल्द रोका जाए |

0 एप्पी राजा एवं मन कुरैशी ने भी उठाई थी आवाज

हाल ही में मशहूर रैपर एप्पी राजा ने भी वीडियो पोस्ट किया था। इनके अलावा अभिनेता मन कुरैशी, प्रोड्यूसर मोहित साहू, अभिनेता घनश्याम मिर्झा समेत अन्य कलाकारों ने हसदेव के प्रति अपना दर्द बयां किया था |

Share
पढ़ें   बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर नक्सली और ग्रे हाउंड के जवानों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed