12 Mar 2026, Thu
Breaking

योजनाओं के निर्माण में आवश्यकताओं का रखें ध्यान: मंत्री केदार कश्यप

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 फरवरी 2024

जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आज कोण्डागांव जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों का पुनरीक्षित अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। 


           वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का निर्माण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरते जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही युवाओं के विकास के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केंद्र में रखते हुए विकास कार्य करने के साथ ही सतत संवाद स्थापित करने पर भी जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने अंदरुनी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को प्रतिभा संपन्न बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अधिक से अधिक खेल तथा सांस्कृतिक आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक कार्य करने तथा परगना स्तर पर आयोजित मेले-मंड़इयों के आयोजन के साथ ही देवगुड़ियों के निर्माण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि आधुनिकीकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि उपकरण के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने आयरनयुक्त पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हेतु कार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने नदी किनारे विद्युतीकरण करते हुए किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही।
               इस अवसर पर कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव जिला पर्यटन की संभावनाओं से भरपूर है। यहां पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास कर रोजगार निर्माण का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां इको पर्यटन, वन पर्यटन, शिल्प सहित विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा इसी कड़ी में जिले के पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इस दौरान जर्जर स्कूलों की तत्काल मरम्मत, अति जर्जर स्कूलों के ध्वस्त करने तथा आश्रम-छात्रावासों में पेयजल, शौचालय आदि आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित रुप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने सिटी बसों के पुनः संचालन के लिए पहल करने की जरुरत भी बताई।    
       बैठक में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सकल घरेलू उत्पाद को दुगुना करने का लक्ष्य रखा है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के मूल निवासियों के विकास, उनकी प्रतिभा का सदुपयोग, युवाओं को रोजगार आदि के कार्य को प्रमुखता से किए जाने की आवश्यकता है।
        इस दौरान कोण्डागांव कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में 2023-24 में 55.10 करोड़ रुपए के 61 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। आज 38.60 करोड़ रुपए के कार्यों के पुनरीक्षित अनुमोदन हेतु यह बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में सिटी स्केन मशीन के रखरखाव के संबंध में किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी बताया।

Share
पढ़ें   गौ-माता की सेवा कर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनाया अपना जन्मदिन, राजिम में भगवान राजिव लोचन की पूजा-अर्चना कर की दैनिक काम-काज की शुरूआत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed