12 Mar 2026, Thu
Breaking

महतारी वंदन योजना : 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन



प्रथम चरण के अंतिम दिन 20 फरवरी को 1 लाख 78 हजार से अधिक  महिलाओं ने किया आवेदन

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 फरवरी 2024
महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन भरने के लिए प्रथम चरण के अंतिम दिन भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी जिले में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं ने काफी बड़ी संख्या में आवेदन किया। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम चरण में आवेदन करने के अंतिम दिन 20 फरवरी को प्रदेश में 1 लाख 78 हजार 514 महिलाओं ने आवेदन किया।    
उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकेंगी।  
जिलेवार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 03 लाख 13 हजार 379, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 88 हजार 939, बलरामपुर में 02 लाख 11 हजार 985 महिलाओं ने आवेदन की है। इसी प्रकार बलौदाबाजार में 03 लाख 49 हजार 681, कोण्डागांव 01 लाख 36 हजार 680, कवर्धा 02 लाख 54 हजार 876, सूरजपुर में 02 लाख 14 हजार 567, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 95 हजार 89, गरियाबंद में 01 लाख 94 हजार 662, बेमेतरा में 02 लाख 63 हजार 711, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 89 हजार 163, रायपुर से 05 लाख 63 हजार 413, राजनांदगांव से 02 लाख 58 हजार 198, सक्ती से 02 लाख 11 हजार 282 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 1लाख 14 हजार 713, मुंगेली से 02 लाख 52 हजार 46, बालोद से 02 लाख 57 हजार 68, दंतेवाड़ा से 56 हजार 636, धमतरी से 2 लाख 73 हजार 19, जशपुर से 02 लाख 29 हजार 631, कोरबा से 03 लाख 8 हजार 363, कांकेर से 02 लाख  47 हजार 109, बस्तर से 01 लाख 90 हजार 357, दुर्ग में 04 लाख 21 हजार 701, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 01 लाख 05 हजार 844, बिलासपुर से 04 लाख 12 हजार 716, सरगुजा से 02 लाख 39 हजार 129, कोरिया से 61 हजार 907, सुकमा से 52 हजार 324, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 95 हजार 982, महासमुंद से 03 लाख 46 हजार 953, नारायणपुर से 27 हजार 503 और बीजापुर जिले से 35 हजार 465 महिलाओं से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Share
पढ़ें   रक्षाबंधन पर नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ में रचाएगा नया इतिहास: दंतेवाड़ा और सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और 'दंतेश्वरी फाइटर्स' की कमांडो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बांधेंगी राखी, शांति और पुनर्वास का बनेगा प्रतीक

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed