10 Mar 2026, Tue
Breaking

आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी: 22 मार्च से शुरू होगा IPL 17, एमएस धोनी-विराट कोहली में पहली भिड़ंत

खेल डेस्क|इंडियन प्रीम‍ियर लीग 2024 का शेड्यूल (Indian premier league 2024 schdule) आ गया है. इसका ऐलान आज (22 फरवरी) हुआ. आईपीएल शेड्यूल का लंबे समय से इंतजार क‍िया जा रहा था. आईपीएल में पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा.

आम चुनाव को देखते हुए पहले 21 मैचों (22 मार्च से लेकर 7 अप्रैल) का शेड्यूल जारी किया गया है. ये 21 मैच दो सप्ताह की अवधि में होंगे और 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे. खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले वाइजैग में खेलेगी. आईपीएल 2024 में बाकी के मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. शुरुआती मैच रात आठ बजे शुरू होगा. बाकी मैच दोपहर 3.30 बजे या शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे.

. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

पढ़ें   ‘मैं भी एक सामान्य कार्यकर्ता हूं’: असम दौरे पर डिप्टी CM अरुण साव, 9 विधानसभा सीटों पर संभाला मोर्चा

आईपीएल 2024 भी आईपीएल के 2023 सीजन की तरह होगा और इसमें 74 मैच खेले जाएंगे, लेकिन पिछले साल 60 दिनों के बजाय, इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे. आम चुनाव के कारण आईपीएल के शेड्यूल में एक सप्ताह का विस्तार किया गया है. 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह का एप्रोच अपनाया गया था, तब भी आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में आया था. आईपीएल फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है.

बाकी शेड्यूल का ऐलान कब

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही कहा था कि आईपीएल 22 मार्च से होगा. और आईपीएल का शेड्यूल टुकड़ों में आएगा. सबसे पहले आईपीएल के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी, इसके बाद आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आईपीएल के दूसरे शेड्यूल का ऐलान होगा.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed