00असम ने ठान लिया है: एक बार फिर भाजपा सरकार, विकास की रफ्तार और तेज होगी – अरुण साव00
लखीमपुर, असम 08 फ़रवरी 2026
तीन दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को लखीमपुर जिले के भीमपारा में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि असम की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को चुना है।

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास के नए शिखर को छू रहा है। उन्होंने कहा,
“असम की जनता का विश्वास मोदी जी और हिमंता जी के साथ है। असम कह रहा है – एक बार फिर भाजपा सरकार।”
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अरुण साव को 9 विधानसभा सीटों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में वे बूथ विजय अभियान के तहत लगातार बैठकें, जनसभाएं और संगठनात्मक समीक्षा कर रहे हैं।
डिप्टी CM ने कहा,
“मैं भी असम के लाखों कार्यकर्ताओं की तरह एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
शनिवार को लखीमपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में लखीमपुर, रंगनाड़ी और नाओबाइचा विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
8 फरवरी को अरुण साव ने ढाकुआखाना और धेमाजी भाजपा कार्यालयों में बैठक कर धेमाजी, सिसीबोरगांव और जोनाई विधानसभा के पदाधिकारियों से संवाद किया।
9 फरवरी को दो और विधानसभा क्षेत्रों की बैठकें प्रस्तावित हैं।
भीमपारा में आयोजित जनसभा में अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
“समृद्ध और विकसित असम के लिए फिर एक बार भाजपा सरकार जरूरी है।”
इस दौरान वे विधायक मानव डेका के साथ क्षेत्र भ्रमण पर भी निकले और संगठन की स्थिति का जायजा लिया।
असम दौरे के पहले दिन डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर अरुण साव की साहू समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात हुई।
समाज के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आए कई परिवार वर्षों से असम को अपनी कर्मभूमि बनाकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं, लेकिन मातृभूमि छत्तीसगढ़ से भावनात्मक रिश्ता आज भी उतना ही गहरा है।





