12 Mar 2026, Thu
Breaking

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जंग: रायपुर में हाई-लेवल बैठक के बाद अमित शाह बोले– मोदी सरकार में अंत के कगार पर माओवाद

प्रमोद कुमार

रायपुर, 8 फरवरी 2026


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर में वामपंथी उग्रवाद को लेकर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित केंद्र और पांच राज्यों के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा-केंद्रित रणनीति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सली फाइनेंशियल नेटवर्क पर कड़ा प्रहार और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ माना जाता था, वह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के कारण विकास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं और साथ-साथ अपनी संस्कृति व परंपराओं को भी संजोए हुए हैं।

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि माओवाद के खिलाफ लड़ाई बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि बचे हुए माओवादी एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग न सकें। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने देश की कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधेरे में धकेला, लेकिन अब देश उससे निर्णायक रूप से मुक्ति की ओर बढ़ चुका है।

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर मिलें।

पढ़ें   किरोड़ीमल नगर पंचायत के CMO रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की टीम ने 20 हजार की मांग पर 10 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed