7 Mar 2026, Sat

‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम, संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 फरवरी 2024

श्रीरामलला के दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहरों में उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज को राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रामभक्तों को अयोध्या धाम लेकर जा रही ’आस्था’ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन करना लोगों के जीवन का एक अविस्मरणीय पल है। वे लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं प्रभु के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन का प्रबंध करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रकटीकरण है। अयोध्या धाम जा रहे प्रत्येक श्रद्धालुओं में खुशी है कि वह अयोध्या जाकर वहां 500 सालों के बाद बने राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने बताया कि, इस ट्रेन से लगभग 1300 राम भक्त अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन लाभ लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ख्याल रखा गया है। यात्रा में उनके निवास एवं भोजन के साथ ही सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी आदि जो भी मोदी की गारंटी थी। इसे राज्य सरकार ने 3 महीनों में ही अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने कुछ दिन पहले ही आईआरसीटीसी के साथ समझौता किया है, जिसके तहत 5 मार्च से प्रत्येक सप्ताह एक विशेष दर्शन यात्रा ट्रेन छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए लेकर जाएगी। एक बार में 850 यात्री सफर करेंगे। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत विभिन्न इलाकों से होकर चलाई जाएगी।

Share
पढ़ें   खबर 'IMPACT' : दिव्यांग केंद्र में हुई घटना को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की CM भूपेश बघेल से न्यायिक जांच कराने की मांग, दिव्यांग केंद्र में दुष्कर्म की घटना को दिया गया था अंजाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed