7 Mar 2026, Sat

NMDC प्लांट में चट्टान धंसने से बड़ा हादसा : SP-3 में हादसे का शिकार हुए 4 मजदूर, तीन मजदूरों के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रमोद मिश्रा

दंतेवाड़ा, 27 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के स्थित NMDC पॉवर प्लांट के SP -3 इलाके में चट्टान धंसने से हरा हादसा हो गया । हादसे में पोकलेन मशीन और 4 से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें 3 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

दरअसल, जिले के किरंदुल शहर के नजदीक ही NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं। मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था।

ASP आरके बर्मन ने बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जो 2 मजदूर किसी तरह वहां से निकले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और 3 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक और मजदूर मलबे में दबा है जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   भूख हड़ताल : प्रदेश सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ आज से भूख हड़ताल पर, मांगे नहीं मानने के चलते 20 जनवरी तक करेंगे भूख हड़ताल

 

 

 

 

 

You Missed